![Kargil Vijay Diwas 2023 , 26 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस?, Kargil Vijay Diwas in Hindi](https://i0.wp.com/www.allthebestgk.com/wp-content/uploads/2023/07/Logopit_1690342909371.jpg?resize=300%2C169&ssl=1)
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 26 जुलाई को हमारा देश कारगिल विजय दिवस मनाता है. भारत एवं पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद देश के बंटवारे के बाद भी जारी रहा है. आए दिन LOC पर गोलीबारी होती रहती हैं और भारत पाकिस्तान के बीच लगातार युद्ध होते रहे हैं और हर बार पाकिस्तान की हार हुई है.
Kargil Vijay Diwas 2023 : 26 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस?
1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारत पाकिस्तान एक दूसरे के सामने था और भारतीय वीर जवानों ने पाकिस्तान के कब्जे में कारगिल की ऊंची चोटियों को आजाद करवाया था. इस युद्ध में कई जवान शहीद हो गए, लेकिन कारगिल युद्ध की जीत भारत के नाम कर गए.
चंद्रयान-3 से संबंधित प्रश्न उत्तर
कारगिल की जीत और शहीदों की कुर्बानी को श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है.
लेकिन कारगिल विजय दिवस 26
![Kargil Vijay Diwas 2023 : 26 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस?](https://i0.wp.com/www.allthebestgk.com/wp-content/uploads/2023/07/Logopit_1690342889970.jpg?resize=300%2C169&ssl=1)
जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है आइए जानते हैं
कारगिल युद्ध का इतिहास
भारत एवं पाकिस्तान की सेनाओं के बीच सीमा विवाद बढ़ने के कारण फरवरी 1999 में कारगिल युद्ध छिड़ गया था पाकिस्तान की सेना ने भारत के कारगिल क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था जिस कारण भारतीय सेना ने “ऑपरेशन विजय” को अंजाम दिया था.
भारत-पाकिस्तान समझौता
भारत पाकिस्तान विभाजन के बाद दोनों देशों में सीमा विवाद जारी रहा. जिस कारण 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ, जिसमें पाकिस्तान की करारी हार हुई. कश्मीर को लेकर जारी विवाद को कम करने के लिए भारत पाक ने फरवरी 1999 में शांतिपूर्ण समाधान का वादा करते हुए हस्ताक्षर किए, परंतु नियंत्रण रेखा के पार भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठ होती रही है.
![Kargil Vijay Diwas 2023, 26 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस?, Kargil vijay diwas in hindi](https://i0.wp.com/www.allthebestgk.com/wp-content/uploads/2023/07/Logopit_1690342997568.jpg?resize=300%2C169&ssl=1)
भारतीय सेना की कारगिल शौर्य गाथा
सेना के मिशन को सफल बनाने के लिए कई वीर सपूतों ने अपने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. जिसमें से एक कैप्टन विक्रम बत्रा भी शामिल थे. 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने युद्ध में विजय की घोषणा कर दी.Kargil Vijay Diwas 2023
![Kargil Vijay Diwas 2023 : 26 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस?, Kargil Vijay Diwas in hindi](https://i0.wp.com/www.allthebestgk.com/wp-content/uploads/2023/07/Logopit_1690343035679.jpg?resize=300%2C169&ssl=1)
उसी साल से हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. कारगिल युद्ध में भारत के 527 सैनिक शहीद हुए थे और पाकिस्तान के 357 सैनिक मारे गए.
कितने दिनों तक चला कारगिल युद्ध
भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध लद्दाख के कारगिल में 60 दिनों से अधिक समय तक जारी रहा इस युद्ध में 2 लाख भारतीय सैनिकों ने हिस्सा लिया भारत के जांबाज़ सैनिकों ने पाकिस्तान के घुसपैठियों को खदेड़ते हुए टाइगर हिल और अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया.Kargil Vijay Diwas 2023
![Kargil Vijay Diwas 2023 : 26 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस?, Kargil Vijay Diwas in hindi](https://i0.wp.com/www.allthebestgk.com/wp-content/uploads/2023/07/Logopit_1690343086625.jpg?resize=300%2C169&ssl=1)